एसिड को कम करने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:06

नेचुरल तरीके से कैसे करें यूरिक एसिड को कम-

प्‍यूरीन रिच फूड का सेवन कम
प्‍यूरीन रिच फूड का अधिक सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है. मेडिकल न्‍यूज टुडे के अनुसार सीफूड में प्राकृतिक रूप से प्‍यूरीन की मात्रा अधिक होती है. जैसे-जैसे शरीर प्‍यूरीन को तोड़ता है ये यूरिक एसिड पैदा करता है. शरीर में अधिक यूरिक एसिड होना गाउट की समस्‍या को बढ़ा सकता है. इसलिए कम से कम प्‍यूरीन रिच फूड का सेवन करना चाहिए.

बॉडी वेट को करें मेंटेन
शरीर के वजन को मेंटेन रखने से गाउट फ्लेयर्स के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है. बॉडी वेट को कम करने के लिए डाइट और एक्‍सरसाइज को रुटीन में शामिल किया जा सकता है.

शराब और सोडा को करें अवॉइड
बहुत अधिक शराब और सोडे का सेवन यूरिक एसिड की समस्‍या को बढ़ा सकता है. शराब और सोडे में अत्‍यधिक कैलोरी होती हैं जो मेटाबॉलिज्‍म संबंधित समस्‍याएं पैदा कर सकती हैं जिस वजह से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है.

कॉफी का करें सेवन

कई अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग कॉफी का नियमित सेवन करते हैं उनमें गाउट विकसित होने की संभावना कम होती है. इसलिए यूरिक एसिड के बढ़े हुए लेवल को कंट्रोल करने के लिए दिन में एक से दो कप कॉफी का सेवन किया जा सकता है.

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना कई समस्‍याओं को बढ़ा सकता है. बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए डाइट में बदलाव किए जा सकते हैं.


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info